मप्र में 60 वर्ष की आयु से पहले रिटायर्ड नहीं होंगे होमगार्ड जवान

भोपाल, 4 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में होमगार्ड के मुख्यालय से जारी किए गए एक आदेश का भारी विरोध होने पर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड (नगर सेना) जवानों को 60 वर्ष से पहले सेवानिवृत्त नहीं किए जाने का ऐलान किया है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों होमगार्ड मुख्यालय से एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें होमगार्ड के जवानों को 41 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त किए जाने की बात कही गई थी। इस आदेश के खिलाफ होमगार्ड के जवान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान रविवार को भोपाल पहुंचे और उन्होंने मुख्यालय को विरोध स्वरूप घेर लिया।

होमगार्ड जवानों के विरोध को देखते हुए गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने चर्चा के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाया और उन्हें भरोसा दिया कि किसी भी जवान को 60 वर्ष की आयु से पहले सेवानिवृत्त नहीं किया जाएगा।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होमगार्ड जवानों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर ही सेवानिवृत्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति की आयु 41 वर्ष किए जाने का आदेश जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493