मप्र : मोबाइल सेट फटने से युवक जख्मी

टीकमगढ़, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रविवार को मोबाइल फोन सेट के फट जाने से एक युवक घायल हो गया। वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तभी विस्फोट हो गया। हाथ में गहरा जख्म हो जाने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुडीला थाना क्षेत्र के निवासी हर प्रसाद लोधी (22) ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि वह घर पर मोबाइल में गेम खेल रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ वह फट गया। इस हादसे में उसके दाएं हाथ का पंजा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिला चिकित्सालय में उसका इलाज जारी है।

हर प्रसाद ने बताया कि जो मोबाइल फटा है, वह उसने खुले बाजार से लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493