मप्र : मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट के आसार

भोपाल, 7 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है, लेकिन मौसम के मिजाज में अभी से ही बदलाव नजर आने लगा है। राज्य में रविवार को आसमान पर छाए बादलों के कारण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार सुबह पिछले दिनों के मुकाबले सुहावनी रही और आसमान पर बादलों की मौजूद्गी के कारण गर्मी से राहत मिली है। गर्म हवाओं का असर भी कम हुआ है। केरल में मानसून के प्रवेश करने के बाद से राज्य के कई स्थानों पर हवाओं के बीच बूंदबांदी हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। इससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

इधर, रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 31़1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27़ 9 डिग्री, ग्वालियर का 26 डिग्री और जबलपुर का 28़ 6 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 37़ 6 डिग्री, ग्वालियर का 41.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 41़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493