मप्र : युवती से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या, 2 गिरफ्तार

छतरपुर, 25 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से युवती का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के नुना जंगल में एक युवती का शव लगभग 20 दिन पहले पेड़ से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने पहले शव की पहचान की और फिर साइबर सेल के जरिए आरोपियों को भी दबोच लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आए राम मिलन पटेल ने बताया कि मृतका के साथ वह डिगौनी के स्कूल में पढ़ता था, तभी से उसका युवती से परिचय था। वह तीन मई को अपने चचेर भाई विनोद पटेल के साथ मोटरसाइकिल से युवती के गांव बम्हौरी गया और उसे फोन कर गांव से बाहर बुलाया। उसे लेकर वे दोनों थाना गढ़ीमलहरा के ग्राम नुना के जंगल जा पहुंचे। वहां युवती से दुष्कर्म किया, जब युवती अपने गांव वापस जाने को तैयार नहीं हुई तो दोनों ने मिलकर युवती का दुपट्टे से गलाघोंट दिया और शव को पेड़ से टांगकर भाग गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतका का मोबाइल बरामद करने के साथ मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493