मप्र : रतलाम में 24 घंटे खुले रहेंगे लोक सेवा केंद्र

भोपाल, 25 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में जाति प्रमाण-पत्र बनाने का अभियान जोरों पर है। रतलाम जिले में जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए लोक सेवा केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रतलाम के जिलाधिकारी बी़ चंद्रशेखर ने जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित कार्यो को जल्द पूरा करने के लिए सभी लोकसेवा केंद्रों पर चार पाली में दो-दो पटवारी की ड्यूटी लगाने का आदेश दिया है। यहां के लोकसेवा केंद्र में छह-छह घंटों की पाली में चौबीस घंटे काम जारी रखा जाएगा, ताकि कार्य जल्द पूरा हो सके। साथ ही एक सप्ताह के बाद यहां पर दूसरे पटवारियों की तैनाती की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर जाति प्रमाण-पत्र के विशेष अभियान में रुचि न लेने तथा शिथिलता बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी पर कार्रवाई किए जाने का क्रम जारी है। रीवा के जिलाधिकारी ने जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र, जिले के सभी नौ विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं नौ विकास खंड स्रोत समन्वयक सहित लोकसेवा केंद्र सिरमौर और त्योंथर के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसके अलावा लापरवाही बरतने के चलते रीवा में 22 अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण-पत्र बनवाने में रुचि न लेने पर शिवपुरी जिले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नीतू माथुर ने शिवपुरी विकासखंड के 55 निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493