मप्र : राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने झुलसाया

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह से धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाएं चल रही हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में लू का असर बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने मध्य प्रदेश को झुलासा दिया है। मंगलवार की सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से मौसम बुरी तरह प्रभावित है। राज्य में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में खजुराहो देश में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर संभागों में लू अपना असर दिखा सकती है।

राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.4, ग्वालियर का 25.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 43.2 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 45.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493