मप्र : राज्यपाल आनंदी ने लिया फूलों की होली का आनंद

भोपाल, 6 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में मंगलवार को आयोजित होली मिलन समारोह में सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ फूलों की होली खेली।

राज्यपाल ने होली और रंगपंचमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता के बावजूद हमारा देश एक है। हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए।” उन्होंने राजभवन कर्मचारियों के परिवारों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की।

आनंदीबेन ने कहा कि राजभवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुझे सुखद अनुभव हुआ। राज्यपाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ फूलों की होली खेली तथा रगपंचमी की बधाइयों का आदान-प्रदान किया।

इस अवसर पर ग्राम रातीबढ़ की हनुमान मंदिर समिति की भजन मंडली ने फाग पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। राज्यपाल के साथ इस मौके पर प्रमुख सचिव डॉ़ एम़ मोहन राव तथा वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493