मप्र : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने व्हिप जारी की

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 11 जून को होने वाले चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दी है। इसके साथ ही गुरुवार को विधायकों की बैठक भी हुई।

पार्टी के स्थायी सचिव कृष्ण पंत ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक राम निवास रावत ने थ्री लाइन व्हिप जारी की है। पार्टी के सभी विधायकों को उम्मीदवार विवेक तन्खा के समर्थन में मतदान करने को कहा गया है। सभी विधायकों को मतदान की अनिवार्यता से अवगत कराया गया है।

बैठक में अनुपस्थित रहे विधायकों को ईमेल द्वारा व्हिप की सूचना दी गई है। गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों की बैठक ली।

ज्ञात हो कि राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें भाजपा के दो और कांग्रेस का एक उम्मीदवार अधिकृत है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार को भाजपा ने समर्थन दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493