मप्र : रायसेन में अफसर की पत्नी और बेटी की हत्या

रायसेन, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज नगर पंचायत के मुख्य पंचायत अधिकारी (सीएमओ) की पत्नी और बेटी की गुरुवार को दिनदहाड़े धारदार हथियार से घर में घुसकर हत्या कर दी गई।

रायसेन के पुलिस अधीक्षक दीपक वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार की दोपहर को औबेदुल्लागंज के नगर पंचायत के सीएमओ भूपेंद्र सिंह की पत्नी मृदुला सिंह और बेटी प्रतीक्षा घर पर अकेली थी। इसी दौरान लगभग चार बजे बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

वर्मा के अनुसार, हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493