मप्र : राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रतिनिधि शिवराज से मिले

भोपाल, 23 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

आधिकारिक तौर पर जारी बयान के अनुसार, इस मौके पर चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच देश से प्यार करने वाला मंच है। राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई हैं। अगले चार वर्षो में हर गरीब को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

चौहान ने आगे कहा कि संबल योजना का लाभ हर गरीब को दिया जा रहा है। राज्य सरकार का मिशन गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी फारूख खान और एस़ क़े मुद्दीन भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493