मप्र : राहुल गांधी और अमित शाह की सभाएं आज

भोपाल, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पहला चरण होने के बाद चुनावी पारा तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को राज्य के दौरे पर हैं। गांधी यहां तीन और शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे और उसके बाद दोपहर 12 बजे टीकमगढ़ लोकसभा के जतारा, दोपहर 1.45 बजे दमोह संसदीय क्षेत्र के पथरिया और 4.15 बजे खजुराहो संसदीय क्षेत्र के अमानगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ उनके साथ रहेंगे। गांधी शाम 5.45 बजे खजुराहो से दिल्ली लौट जाएंगे।

वहीं, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को मुरैना संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। शाह की सभा दोपहर 3.30 बजे मुरैना के एसएएफ मैदान में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493