मप्र : लहसुन चोर की पीट-पीट कर हत्या

धार, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार पूर्वाह्न एक युवक लहसुन चुराते पकड़ा गया, जिसके बाद लोगों ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई। लहसुन चुराने की घटना से राज्य में गरीबी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पीथमपुर क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) डी. के. तिवारी ने आईएएनएस को बताया है कि कुलुआ गांव में संजय बलाई (32) नामक युवक मंगलवार सुबह राजेश जाट के घर के बाहर रखी लहसुन की बोरी लेकर भाग रहा था, तभी गांव के लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने संजय की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

तिवारी के मुताबिक, ग्रामीणों की पिटाई से संजय को कई जगह चोटें आई थीं, इसीलिए उसे उपचार के लिए धार जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

संजय के खिलाफ चोरी और राजेश सहित गांव के छह लोगों के लिखाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493