मप्र : लोकायुक्त के छापे में नपाध्यक्ष की संपत्ति करोड़ों में

भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा जैन के दो निवासों पर लोकायुक्त द्वारा मारे गए छापों में साढ़े तीन करोड़ रुपये आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। संपत्ति का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

लोकायुक्त पुलिस को पूर्णिमा जैन के पास आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। उसी के आधार पर बुधवार को लोकायुक्त भोपाल के दो दलों ने मंडीदीप नपाध्यक्ष जैन के मंडीदीप और बुदनी निवास पर एक साथ दबिश दी। इन छापों के दौरान दो वेयर हाउस, छह मकान, बुदनी में एक मकान, कई एकड़ भूमि के दस्तावेज मिले।

लोकायुक्त के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक अवस्थी ने आईएएनएस को बताया कि पूर्णिमा जैन की कुल आमदनी 69 लाख है जबकि उनकी संपत्ति साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा की है।

नपाध्यक्ष पूर्णिमा जैन का कहना है कि उनका परिवार पुराना कारोबारी है। लिहाजा लोकायुक्त ही बताएगा कि छापे में उसे क्या मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493