मप्र : वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने 10 डंपरों में लगाई आग

सीहोर, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधवार रात अज्ञात वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सड़क पर उतर कर हंगामा करते हुए 10 डंपरों में आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि हालात तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में हैं।

पुालिस के अनुसार, शाहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने रविशंकर सिंह गौड़ नाम के व्यक्ति को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने 10 डंपरों में आग लगा दी।

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद हालात काबू में आए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रविशंकर की मौत हुई। वाहन की तलाश जारी है। वहीं ग्रामीणों ने 10 डंपरों में आग लगा दी, जो खाली थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में रेत का परिवहन करने वाले डंपर आए दिन दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं, लेकिन उनके खिलाफ पुलिस और खनिज विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493