मप्र : विजयाराजे सिंधिया को भाजपा ने याद किया

भोपाल, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिवंगत नेता एवं ग्वालियर राजघराने की विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया गया। पार्टी के लिए उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर भाजपा के कई नेता उपस्थित थे।

ग्वालियर में विजयाराजे सिंधिया की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा, “विजयाराजे सिंधिया के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे ऐसी कर्मठ योद्धा थीं, जिन्होंने अत्यंत विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद भाजपा को पल्लवित किया। वे कार्यकर्ताओं के लिए उत्प्रेरक बनीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493