मप्र : विदेश जाने वाले 50 अजा छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

भोपाल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने वर्तमान शिक्षा सत्र 2016-17 के दौरान उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जाने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के 50 छात्रों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य तय किया है।

आधिकारिक तौर पर गुरुवार को दी गई जानकारी में बताया गया कि राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। चालू वर्ष 2016-17 में अनुसूचित जाति वर्ग के 50 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य रखा गया है। इस छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवा आगामी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

बताया गया है कि इस छात्रवृत्ति का लाभ उन्हीं आवेदकों को मिल सकेगा, जिनकी अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी और समस्त स्रोतों से उनकी वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक नहीं होगी। इसके अलावा एक परिवार के एक से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति की पात्रता नहीं होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493