मप्र : विधानसभाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से प्रजापति, भाजपा ने विजय शाह को बनाया उम्मीदवार

भोपाल 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विधानसभाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा, क्योंकि कांग्रेस ने एन पी प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा ने विजय शाह को मैदान में उतारने का ऐलान किया है।

भोपाल 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विधानसभाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा, क्योंकि कांग्रेस ने एन पी प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा ने विजय शाह को मैदान में उतारने का ऐलान किया है।

राज्य में भाजपा डेढ़ दशक बाद सत्ता से बाहर हो चुकी है, मगर भाजपा प्रतिपक्ष की भूमिका हर मौके पर जाहिर करना चाहते हैं। इसीलिए भाजपा ने चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया है कि विजय शाह को विधानसभाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है। संख्या बल के सवाल पर सिंह ने कहा कि कांग्रेस मान्य परंपराओं को तोड़ रही है, इसलिए भाजपा ने विधानसभाध्यक्ष के लिए उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है।

वहीं कांग्रेस ने एन पी प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है। अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को होने वाला है। कांग्रेस ने रविवार की रात को हुई विधायकों की बैठक में ही प्रजापति के नाम का फैसला लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493