मप्र विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भोपाल, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के साथ सामाप्त हो गया।

विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कार्यसूची में तय तमाम कार्यवाहियां पूरी होने के बाद अध्यक्ष डाू. सीतासरण शर्मा ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

बजट सत्र 21 फरवरी को शुरु हुआ था और 31 मार्च तक चलना था, मगर सभी आवश्यक कार्यो के पूरा हो जाने पर विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के साथ बजट सत्र का समापन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493