मप्र विधानसभा का बजट सत्र स्थगित

भोपाल, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस बार का बजट सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि 39 दिवसीय इस सत्र में सभी 23 बैठकें हुईं। राज्य विधानसभा में 12 वर्ष बाद यह मौका आया है, जब तय सभी बैठकें हुई हों।

बजट सत्र के समापन मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा कि इस 39 दिन के बजट सत्र में कुल 124 घंटे कार्य हुआ। इस सत्र में कुल 7919 प्रश्न पूछे गए, 23 बैठकों में औसतन प्रतिदिन 344 प्रश्न आए। बीते 16 वर्षो में आए ये सर्वाधिक प्रश्न हैं। इतना ही नहीं, इस बार साढ़े 61 घंटे चर्चा हुई।

डॉ. शर्मा ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में कई नई परंपराओं की शुरुआत भी हुई। विधानसभा का समय सभी की सहमति से साढ़े 10 बजे से 11 बजे किया गया। वहीं महिला बाल विकास विभाग की चर्चा में महिला विधायकों ने हिस्सा लिया और सभापति की भूमिका भी महिला विधायकों ने निभाई।

विधानसभा अध्यक्ष ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के सहयोगात्मक रुख की सराहना करते हुए बजट सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का ऐलान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493