मप्र विधानसभा में पहले दिन दिखे निराले रंग

भोपाल 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन सोमवार को कई रंग देखने को मिले। किसी ने सदन की सीढ़ी को स्पर्श किया, तो किसी ने नारियल फोड़कर सदन में प्रवेश किया।

विधानसभा के 230 सदस्यों में बड़ी संख्या में ऐसे हैं, जो पहली बार सदन पहुंचे हैं। 15 साल बाद सत्ता बदली है। कांग्रेस सत्ता में है, भाजपा विपक्ष में। हर विधायक अपने अंदाज में। पहली बार विधायक चुनकर पहुंचे भाजपा के आकाश विजयवर्गीय, कृष्णा गौर ने सीढ़ियों को स्पर्श किया और सदन में प्रवेश किया।

इसी तरह भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया नारियल लेकर पहुंचे। उन्होंने सदन के बाहर नरियल को पवित्र किया, उसके बाद नारियल को सीढ़ियों पर फोड़ा और उसका वितरण करने के बाद वह आगे बढ़े। इसी तरह बड़ी संख्या में विधायक आकर्षक परिधान में पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493