खरगोन, 28 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में विधायक बालकृष्ण पाटीदार की कपास जिनिंग मिल के अंदर बन रहे मकान के निर्माण कार्य में लगे तीन मजदूरों की मंगलवार को मार्बल की चादरों के नीचे दबने से मौत हो गई।
मेनगांव थाने के प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने आईएएनएस को बताया कि विधायक पाटीदार की टेमला रोड पर कपास जिनिंग मिल है। उसके भीतर मकान का निर्माण चल रहा है। निर्माण के लिए गुजरात से ट्रक के जरिए मार्बल की चादरें आई थीं। मजदूर इन चादरों को उतारने के काम में लगे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से मार्बल की चादरें मजदूरों के ऊपर गिर गई। तीन मजदूर इन चादरों की नीचे दब गए।
हिंगवे ने बताया कि मार्बल चादर के नीचे दबने से तीन मजदूर सुनील, कमल और दिलीप की मौत हो गई है।
dharmpath.com dharmpath