मप्र : व्यापमं मामले पर माफी की अपील करने वाला भाजपा नेता निलंबित

भोपाल, 27 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से प्रदेशवासियों से माफी मांगने की अपील करने वाले राजेश भदौरिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

भाजपा के कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिह की ओर से जारी बयान के अनुसार, भदौरिया द्वारा पत्र के जरिए दिए गए सुझाव और बयान को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिह चौहान ने अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि भदौरिया ने मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान व संगठन महामंत्री सुहास भगत को पत्र लिखकर ग्वालियर में गुरुवार से शुरू हो रही प्रदेश कार्यसमिति में एक प्रस्ताव के जरिए व्यापमं में हुए भ्रष्टाचार के लिए माफी मांगने का सुझाव दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493