मप्र : शहडोल, नेपानगर सीटों पर भाजपा आगे (लीड-1)

भोपाल, 22 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना का दौर जारी है। दोनों ही स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवारों के मुकाबले बढ़त बनाए हुए हैं।

इन सीटों पर उपचुनाव के तहत 19 नवंबर को मतदान हुए थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शहडोल संसदीय क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार ज्ञान सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार हिमांद्री सिंह से 12,800 से ज्यादा मतों के अंतर से बढ़त बना ली है।

वहीं, बुरहानपुर जिलाधिकारी दीपक सिंह के मुताबिक, नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार मंजू दादू ने कांग्रेस उम्मीदवार अंतर सिंह पर 9,000 से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक, शहडोल संसदीय क्षेत्र की मतगणना चार जिला मुख्यालयों और नेपानगर की मतगणना बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर हो रही है। शहडोल लोकसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस की हिमाद्री सिंह व भाजपा के ज्ञान सिंह के बीच है, यहां कुल 17 उम्मीदवार हैं। वहीं, नेपानगर विधानसभा में मुख्य मुकाबला भाजपा की मंजू दादू व कांग्रेस के अंतर सिंह के बीच है, यहां कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार सुबह आठ बजने के साथ डाक मतपत्रों की गणना शुरू हुई।

गौरतलब है कि 19 नवंबर को हुए उपचुनाव में शहडोल संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में 66 प्रतिशत और नेपानगर विधानसभा में लगभग 73 प्रतिशत मत पड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493