भोपाल, 27 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के शहडोल और झाबुआ में वर्तमान सत्र में ही इंजीनियरिंग कलेज खुलेगा। साथ ही शहडोल में सत्र 2016-17 में मेडिकल कलेज शुरू होगा। बुधवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा शहडोल जिला प्रभारी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने इन शिक्षण संस्थाओं के शुरू होने की तैयारियों की समीक्षा की।
उच्च शिक्षा मंत्री गुप्ता ने कहा कि शहडोल में मैकेनिकल और माइनिंग इंजीनियरिंग की ब्रांच शुरू होगी। झाबुआ में मेकेनिकल इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर साइंस की ब्रांच खुलेगी। इस ब्रांच में प्रवेश के लिए काउंसलिंग अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ ही होगी। प्रत्येक ब्रांच में 60-60 सीट रहेंगी।
गुप्ता ने बताया कि शहडोल में मेडिकल कलेज के लिए जमीन आवंटित हो चुकी है। इसका निर्माण बी़ओ़टी़ से किया जाएगा। इसके लिए 75 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 15 प्रतिशत राज्य सरकार देगी। मेडिकल कॉलेज के साथ ही पांच सौ बिस्तरों का अस्पताल भी बनेगा।
बैठक में प्रमुख सचिव (तकनीकी शिक्षा) संजय सिंह, प्रमुख सचिव (चकित्सा शिक्षा) वनोद सेमवाल और राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति पीयूष त्रिवेदी शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath