भोपाल, 23 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि पर्व पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल ओ.पी. कोहली ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को बधाई दी।
पर्व की पूर्वसंध्या पर मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़े और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि आए।
चौहान ने अपने संदेश में कहा, “आदिदेव भगवान शंकर लोक-कल्याण के लिए त्याग करने, संकट हरने और नवनिर्माण करने वाले हैं। महाशिवरात्रि मानवता के अज्ञानता से हटकर ज्ञान की ओर अग्रसर होने का पर्व है। अपने अंत:करण को जागृत कर शिवत्व के पाने का संदेश देता है।”
उन्होंने श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि को पारंपरिक उत्साह एवं उमंग के साथ श्रद्धा से मनाने की अपील की है।
राज्यपाल कोहली ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
dharmpath.com dharmpath