मप्र : संख्यिकी अधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

उज्जैन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सांसद निधि के तहत कराए गए निर्माण कार्यो की राशि जारी करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने सांख्यिकी विभाग के संयुक्त संचालक डी. डी. महाजन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने आईएएनएस को बताया कि तराना विकासखंड के खंबाखेड़ी में सांसद निधि से कराई गई सड़कों के निर्माण की राशि स्वीकृत की जानी थी, इस पर संयुक्त संचालक महाजन ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पांच हजार की राशि सरंपच तेज सिंह पहले ही दे चुका था। सोमवार को शेष 15 हजार रुपये देना तय हुआ।

सोनी ने बताया कि सरपंच की शिकायत के आधार पर सोमवार को महाजन को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर रिहा कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493