मप्र : सब इंस्पेक्टर ने शादी में फायरिंग की, 2 की मौत

भिंड, 7 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में साले की शादी में हिस्सा लेने आए उप निरीक्षक आनंद जाटव ने सर्विस रिवाल्वर से जमकर गोलीबारी की। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया है।

देहात थाने के प्रभारी इंद्रवीर सिंह भदौरिया ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि बुधवार की रात को अंबेडकर नगर में आनंद के साले की शादी थी, जिसमें वह हिस्सा लेने आया था। आनंद ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से विवाह सामारेाह के दौरान फायरिंग की। गोलियां चार लोगों को लगीं, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

भदौरिया ने कहा कि पुलिस ने आनंद को हिरासत में ले लिया है और उसकी सर्विस रिवाल्वर जब्त कर ली है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493