मप्र सरकार पर्वतारोहियों की मदद करेगी : कमलनाथ

भोपाल, 31 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाले पर्वतारोहियों की यात्रा में मदद करेगी। यह ऐलान शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाली मध्य प्रदेश की दो महिला पवर्तारोही- भावना डेहरिया और मेघा परमार ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। ये प्रदेश की पहली महिलाएं हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दोनों महिला पवर्तारोही को बधाई देते हुए कहा, “साहसिक खेल एवं अन्य खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास कर रही है। प्रदेश का जो भी पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर फतह करेगा, राज्य सरकार उसे यात्रा में मदद देगी।”

इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी, संचालक खेल एवं युवा कल्याण डॉ़ एस़ एल़ थाउसेन उपस्थित थे।

राज्य की दो युवतियों ने इसी माह माउंट एवरेस्ट पर फतह किया। भावना डेहरिया छिदवाड़ा और मेघा परमार सीहोर की रहवासी हैं। दोनों साहसिक युवतियों ने 50 दिनों की यात्रा की और एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचीं। इससे पहले प्रदेश के भगवान सिह और रत्नेश पांडे ने माउंट एवरेस्ट फतह कर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493