अलिराजपुर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश केअ अलिराजपुर जिले में मंगलवार को विवाह समारोह से लौट रहे लोगों से भरा एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह थाना बखतगढ़ क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा वाहन दूदधनी गांव के पास अनियंत्रित होकर एक खाई में गिर गया। इस हादस में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वाहन खचाखच भरा था और घाटी के पास अनियंत्रित हो गया। इस वाहन में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।
dharmpath.com dharmpath