मप्र : सांसद सिंधिया का 3 दिनी शिवपुरी दौरा शुक्रवार से

ग्वालियर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के गुना से सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह ग्वालियर होते हुए शिवपुरी पहुंचेंगे।

सिंधिया के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केशव पांडे ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सिंधिया शुक्रवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगे। उसके बाद शिवपुरी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

पांडे के मुताबिक, सिंधिया शुक्रवार से सात जनवरी के दौरान कोलारस, मुंगावली, चंदेरी व शिवपुरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सात जनवरी की शाम को वे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

सिंधिया का यह प्रवास आगामी दिनों में मुंगावली और कोलारस में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493