मप्र : सिंधिया के सत्याग्रह पर भाजपा नेताओं ने चुटकी ली

भोपाल, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किसानों के हितों को लेकर किए गए 72 घंटे के सत्याग्रह पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने चुटकी ली। उन्होंने यहां तक कहा कि वे 72 घंटे भी सत्याग्रह में नहीं बैठे और दुकान लपेटकर चलते बने।

सिंधिया ने बुधवार को 72 घंटे का सत्याग्रह टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में शुरू किया था। इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 28 घंटे के उपवास के ‘काउंटर’ के तौर पर माना गया। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने कहा कि सिंधिया का यह काउंटर नहीं, अपनी पार्टी के लोगों के खिलाफ ही एनकाउंटर था। वे अपने ही दल के नेताओं अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी को नीचा दिखाना चाहते थे, इसी के लिए उन्होंने यह आयोजन किया।

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों से ब्याज लेना तो दूर, उन्हें मूलधन पर 10 प्रतिशत की छूट दे रही है। कांग्रेस कभी भी किसानों की हितैषी नहीं रही। जहां तक ज्योतिरादित्य सिंधिया की बात है, तो वे 72 घंटे से पहले ही अपनी दुकान लपेटकर चलते बने।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493