मप्र : सीधी में डंपर ने बाइक का रौंदा, 4 की मौत

सीधी, 26 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार को एक डंपर आगे जा रही बाइक को रौंदते हुए पलट गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बाइक सवार और एक डंपर कर्मचारी है।

चुरहट क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) अमर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि चुरहट से रामपुर की ओर एक डंपर जा रहा था, उसके आगे चल रही मोटरसाइकिल पर तीन लोग जा रहे थे। बड़खेरा कुआं के पास मोड़ पर डंपर मोटरसाइकिल को रौंदने के बाद पलट गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों की मौत हो गई, वहीं एक डंपर कर्मी भी मर गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए मोटरसाइकिल सवार कोरिगामा के निवासी थे और एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने रामपुर जा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493