मप्र : स्थापना दिवस पर 11 हजार कैदियों की 2 माह की सजा माफ

भोपाल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर जेल विभाग ने अच्छे आचरण के मद्देनजर 11 हजार बंदियों की सजा में दो माह की माफी देने का फैसला किया। साथ ही 50 बंदी माफी पाकर रिहा हुए।

जेल विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश की जेलों में बुधवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जेल विभाग ने दुष्कर्म, आतंकवादी और प्रतिबंधित धाराओं के बंदियों को छोड़ कर अच्छे आचरण के लगभग 11000 बंदियों को दो माह की सजा में माफी दे दी। इस माफी का लाभ पाकर 50 बंदी रिहा हुए।

जेल विभाग के अनुसार, जनप्रतिनिधियों के समक्ष जेल अधिकारियों ने बंदियों को अपराध त्यागने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय जेल उज्जैन में मंत्री पारस जैन, जिला जेल दमोह में वित्तमंत्री जयंत मलैया और केन्द्रीय जेल भोपाल में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बन्दियों को प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493