भोपाल, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्वच्छ भारत अभियान के प्रचार-प्रसार में आर्थिक गड़बड़ी सामने आई है। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के विधायक शंकर लाल तिवारी ने विधानसभा में सतना जिले में स्वच्छ भारत अभियान के प्रचार-प्रसार की सामग्री के मुद्रण में 30 लाख रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी का मामला उठाया है।
पंचायत मंत्री भार्गव ने गड़बड़ी की बात मानते हुए कहा कि इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
भार्गव ने कहा कि मामले में जिला पंचायत के कई अधिकारियों की प्रत्यक्ष भूमिका सामने आई है। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
dharmpath.com dharmpath