भोपाल, 1 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। इस परीक्षा में साढ़े सात लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा में नकल रेाकने के लिए मंडल की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हायर सेकेंडरी परीक्षा की शुरुआत विशिष्ट हिंदी के प्रश्नपत्र से हुई। इस परीक्षा के लिए 3,835 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 945 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं। सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा केंद्र में नकल करते पाए जाने पर परीक्षार्थी की परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी। वहीं छात्राओं की तलाशी सिर्फ महिला शिक्षक ही लेंगी।
बोर्ड द्वारा हाईस्कूल की परीक्षा दो मार्च से शुरू कराई जा रही है। इस परीक्षा में 12 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
dharmpath.com dharmpath