मप्र : 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश

भोपाल, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लगभग एक तिहाई हिस्से (15 जिले) में 27 अगस्त तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

राजस्व विभाग द्वारा प्रदेश में एक जून से 27 अगस्त तक हुई बारिश के आधार पर उपलब्ध कराए गए आकडों के अनुसार, राज्य के 51 में से 14 जिलों में सामान्य से अधिक, 22 जिलों में सामान्य और 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

मध्य प्रदेश के मालवा-निमांड इलाके में अब तक अच्छी बारिश हुई है। धार, इंदौर, झाबुआ, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, राजगढ़, खण्डवा और हरदा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, बडवानी, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, सतना, सिंगरौली, होशंगाबाद, अशोकनगर, विदिशा, ग्वालियर, सिवनी, उमरिया, शिवपुरी, बुरहानपुर, छिन्दवाडा, खरगोन, दतिया, रायसेन, बैतूल, अलीराजपुर, सीहोर, भोपाल एवं मण्डला जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

आकड़ों के मुताबिक, राज्य के 15 जिलों-कटनी, बालाघाट, पन्ना, अनूपपुर, सागर, शहडोल, छतरपुर, श्योपुर, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, सीधी, भिण्ड, मुरैना और जबलपुर में सामान्य से कम बारिश हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493