कटनी, 17 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार को हाइवा और मारुति वैन में टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने आईएएनएस को बताया कि कटनी-विजयराघवगढ़ मार्ग पर देवरा गांव के पास मारुति वैन और हाइवा में टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, मारुति वैन में एक पटवारी का परिवार और रिश्तेदार जा रहे थे। कई मृतकों के शव वैन में बुरी तरह फंसे हुए थे। शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका।
dharmpath.com dharmpath