मप्र : 3 नगर निकायों पर कांग्रेस का कब्जा

भोपाल, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सोमवार को तीन नगर निकाय चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए। इन चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा झटका लगा है। तीनों नगर निकायों के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इन तीन जगहों पर कांग्रेस के पार्षद पद के उम्मीदवार भी भाजपा से अधिक जीते हैं।

राज्य के सतना जिले के मैहर, रायसेन के मंडीदीप और अशोकनगर के ईसागढ़ में नगर निकाय के चुनाव हुए थे, जिसकी मतगणना सोमवार को हुई।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, मैहर में धर्मेंद्र घई, ईसागढ़ में भूपेंद्र नारायण द्विवेदी और मंडीदीप से बद्री सिंह चौहान निर्वाचित हुए हैं। मैहर में कांग्रेस के 12 और भाजपा के 11 पार्षद विजयी हुए, जबकि ईसागढ़ में कांग्रेस के 16 और भाजपा के छह उम्मीदवार जीते। मंडीदीप में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। उसके केवल चार उम्मीदवार ही जीत पाए, जबकि कांग्रेस के 11 उम्मीदवर विजयी हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493