ममता का लोगों से मानवता दिखाने का आग्रह

कोलकाता, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को लोगों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक कार्य के जरिए अपने मानवीय पक्ष को उजागर करें।

ममता ने ट्वीट कर कहा, “आइये, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) पर दुनियाभर में अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े होने की शपथ लें। हर कार्य से मानवता दिखाएं।”

ममता बनर्जी का नोटबंदी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साथ टकराव जारी है।

ममता ने सरकार से नोटबंदी के फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए कहा है कि आठ नवंबर के नोटबंदी के फैसले के बाद से अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493