खड़गपुर (पश्चिम बंगाल), 27 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला किया और कहा कि दीदी अब शहंशाह बन गई हैं, जिन्हें राज्य की परवाह नहीं है।
खड़गपुर (पश्चिम बंगाल), 27 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला किया और कहा कि दीदी अब शहंशाह बन गई हैं, जिन्हें राज्य की परवाह नहीं है।
मोदी ने कहा, “पांच वर्ष पहले मैंने परिवर्तन की बात सुनी थी। मैंने भी सोचा था कि (पश्चिम बंगाल में) परिवर्तन आएगा। परिवर्तन तो हुआ, लेकिन यह दीदी के स्वभाव में हुआ, उनके उद्देश्य में हुआ, उनकी कार्यशैली में हुआ। लेकिन बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।”
मोदी ने पश्चिम मिदनापुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “विपक्षी नेता के रूप में जो ममता दीदी सड़कों पर उतरती रहती थीं, अब वह इतना बदल गई हैं कि किसी की परवाह ही नहीं करतीं। वह एक शहंशाह बन गई हैं। लोकतंत्र में इस तरह का परिवर्तन नहीं चाहिए।”
मोदी ने शारदा चिटफंड घोटाले का और नारद न्यूज नामक एक पोर्टल द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला किया। स्टिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मौजूदा मंत्रियों और सांसदों सहित तृणमूल के कई नेताओं को कथित रूप से नोटों के बंडल लेते दिखाया गया है।
मोदी ने जनता से सवाल किया कि जब उन्होंने 2011 में तृणमूल को सत्ता सौंपी थी तो क्या इसलिए कि वह आकंठ भ्रष्टाचार में डूब जाए। उन्होंने कहा, “पहले शारदा हुआ, अब नारदा। शारदा से नारदा तक, नारदा में पूरा नेतृत्व.. आप अगली किस्त कब देंगे?”
प्रधानमंत्री ने सवाल किया, “क्या आप इसी तरह का बदलाव चाहते हैं? कि वे कैमरे के सामने नोटों के बंडल लेंगे? यह किसके रुपये हैं? ये आपके रुपये हैं, यह जनता जनार्दन के रुपये हैं, जिसे लूटा गया है, और अब उसका बंटवारा किया गया है।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा, “मैं भी दिल्ली में दो वर्षो से सत्ता में हूं। लेकिन क्या हमारे ऊपर भी कोई दाग लगा है? क्या एक रुपये का भी भ्रष्टाचार हुआ है?”
उन्होंने कहा कि वह जनता की जेब काटने के बदले भूखे रहना पसंद करेंगे।
dharmpath.com dharmpath