ममता, नीतीश, कुमारस्वामी ने केसीआर को बधाई दी

हैदराबाद, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल, बिहार व कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों ने मंगलवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव में टीआरएस की भारी जीत पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव को बधाई दी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी ने टेलीफोन पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष को अपनी बधाई दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश में विपक्ष के नेता वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी व शारदा पीठम के प्रमुख स्वरूपानंदेन्द्र सरस्वती ने भी चंद्रशेखर राव को बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493