कोलकाता, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को 1999 करगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
ममता ने ट्विटर पर लिखा, “करगिल विजय दिवस के मौके पर मैं उन सभी बहादुर जवानों को सलाम करती हूं, जिन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।”
पाकिस्तान के साथ 1999 में हुए करगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद और सम्मान में रविवार, 26 जुलाई को देश भर में करगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath