कोलकाता, 10 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जम्मू एवं कश्मीर में लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या पर बुधवार को शोक जताया और कहा कि हिंसा कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं है।
उन्होंने ट्विटर पर कहा, “शोपियां में आतंकवादियों द्वारा लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या बेहद दुखद है। परिवार के साथ मेरी सहानुभूति है। हिंसा कोई हल नहीं है।”
उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट उमर फैयाज शोपियां जिले में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहीं आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर लिया और फिर हत्या कर दी। गोलियों से छलनी उनका शव बुधवार को पाया गया।
dharmpath.com dharmpath