ममता ने की इस्तीफे की पेशकश, पार्टी को मंजूर नहीं

कोलकाता, 25 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में पार्टी को गंभीर झटके लगने के दो दिन बाद शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की।

ममता ने कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की आपात बैठक में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की इच्छा प्रकट की, लेकिन बैठक में मौजूद नेताओं ने उनके फैसले का अनुमोदन नहीं किया।

उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा, “मैं अपमानित महसूस करती हूं। बैठक में मैंने मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने की इच्छा प्रकट की, लेकिन बैठक में मेरे फैसले का अनुमोदन नहीं किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493