कोलकाता, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में गोपालकृष्ण गांधी को विपक्षी दलों का साझा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी।
ममता ने ट्वीट कर कहा, “उपराष्ट्रपति पद के लिए सभी विपक्षी दलों द्वारा सर्वसम्मति से गोपालकृष्ण गांधी जी को उम्मीदवार बनाने पर बधाई।”
विपक्ष ने मंगलवार को गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया।
देश में उपराष्ट्रपति चुनाव पांच अगस्त को होने हैं।
dharmpath.com dharmpath