ममता ने ‘छोटो अंगारिया’ के मृतकों को याद किया

कोलकाता, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को वर्ष 2001 में छोटो अंगारिया में मारे गए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को याद किया और राज्य की वाम मोर्चा सरकार के समय दौरान ‘शहीद’ होने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “4 जनवरी 2001 को, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की छोटो अंगारिया में नृशंस हत्या कर दी गई थी। आज (गुरुवार को) इस घटना की 17वीं बरसी है। शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि। मैं वाम मोर्चे की सरकार के दौरान राजनीतिक खूनखराबे के शिकार सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। “

वर्ष 2001 में कथित रूप से सशस्त्र मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी मिदनापुर जिले के छोटो अंगारिया में तृणमूल कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं को जिंदा जला दिया था। सर्वोच्च न्यायालय और कोलकाता उच्च न्यायालय ने इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा था। सीबीआई ने इस संबंध में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि पांच अन्य फरार हो गए थे। एक विशेष अदालत ने हालांकि सबूतों के अभाव में आठों को रिहा कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493