कोलकाता, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मदन लाल खुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया।
कोलकाता, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मदन लाल खुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया।
बनर्जी ने ट्वीट किया, “दिग्गज राजनीतिज्ञ मदन लाल खुराना जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने आम जीवन में कई भूमिकाओं को निभाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदना।”
मदन लाल खुराना का शनिवार रात उनके निवास पर निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
15 अक्टूबर वर्ष 1936 में जन्में भाजपा के वरिष्ठ नेता खुराना वर्ष 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे।
dharmpath.com dharmpath