कोलकाता, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को भारत के 46वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह हुआ।
बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “पदभार संभालने पर भारत के 46वें प्रधान न्यायाधीश को मेरी ओर से बधाई और शुभकामनाएं। हम सभी को आप पर गर्व है।”
न्यायमूर्ति गोगोई ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की जगह ली है, जो दो अक्टूबर को अपने पद से सेवानिवृत हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath