ममता ने न्यायमूर्ति गोगोई को सीजेआई बनने पर बधाई दी

कोलकाता, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को सर्वोच्च न्यायालय का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी।

ममता ने ट्वीट किया, “मैं न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को सर्वोच्च न्यायालय के 46वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए बधाई देती हूं, जो तीन अक्टूबर को अपना कार्यभार संभालेंगे। हमें आप पर बहुत गर्व है।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति गोगोई को न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा के बाद अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया। मिश्रा दो अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे।

राष्ट्रपति तीन अक्टूबर को न्यायमूर्ति गोगोई को शपथ दिलाएंगे और वह प्रधान न्यायाधीश की अदालत, यानी अदालत संख्या-1 की अध्यक्षता करेंगे।

न्यायमूर्ति गोगोई सर्वोच्च न्यायालय के 46वें प्रधान न्यायाधीश होंगे और उनका कार्यकाल 13 महीने, 15 दिन का होगा।

उन्हें 23 अप्रैल, 2012 को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493