ममता ने बंगाल बिजनेस समिट में नोटबंदी का मुद्दा उठाया

कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में शुक्रवार को कहा कि नोटबंदी के कारण आर्थिक रफ्तार घटी है और उद्योगों को परेशानी हो रही है।

बनर्जी ने सम्मेलन के पहले दिन अपने संबोधन में कहा, “हमें नोटबंदी और पुर्नमुद्रीकरण के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उद्योगों को परेशानी हो रही है। सच्चाई यह है कि इसके कारण अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हुई है।”

उन्होंने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के आठ नवंबर के नोटबंदी के निर्णय के बारे में कहा, “कई उद्योग नकद भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। जिन उद्योगों को परेशानी हो रही है, उनमें लघु उद्योग, असंगठित क्षेत्र, व्यापारी और किसान प्रमुख हैं।”

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार उद्योगों को हर किस्म की राहत दे रही है। उन्होंने कहा, “मैं उद्योगपतियों से बंगाल आने की अपील कर रही हूं। व्यापारियों को हर तरह की राहत दी जाएगी।”

बनर्जी नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में अग्रणी रही हैं। उन्होंने राज्य में कई रैलियां की, जबकि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस नोटबंदी के खिलाफ तीव्र राजनीतिक अभियान चला रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493